May 5, 2026

केयूर भूषण के प्रेरणा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

1 min read
Share this

रायपुर। अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग, छत्तीसगढ़ प्राकृतिक चिकित्सा परिषद भनपुरी योगा आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में कर्मयोगी केयूर भूषण के प्रेरणा दिवस के अवसर पर 19 अगस्त को संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
यह संगाष्ठी वृंदावन हॉल सिविल लाइन में 19 अगस्त, मंगलवार को शाम 4 बजे से आयोजित की गई है। इस संगोष्ठी का विषय राम राज्य में निसर्गोपचार की भूमिका रखा गया है जिसके अतिथि व वक्तागण अपना व्याख्यान देंगे। यह जानकारी प्रभात मिश्रा ने विज्ञप्ति में दी। इस अवसर पर कर्मयोगी अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया है।