May 5, 2026

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के लिए मुख्यमंत्री साय कवर्धा रवाना

1 min read
Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा  करने के लिए सोमवार की सुबह हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना हुए उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करेंगें। वे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन भी करेंगे।