May 4, 2026

शहीद कौशल यादव चौक काली माता मंदिर में यादव की लगेगी आदमकद प्रतिमा

1 min read
Share this

रायपुर।शहीद कौशल यादव के 26 वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव चौक काली माता मंदिर के सामने अगले एक माह के भीतर रायपुर नगर पालिक निगम के माध्यम से आदमकद प्रतिमा और का सौंदर्गीकरण किये जाने की यह घोषणा आज राज्य के उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव ने की।

उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव ने नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से एवं रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप को मंच से निर्देश दिया कि अगले एक माह के भीतर शहीद कौशल यादव चौक कालीमाता मंदिर के सामने रायपुर नगर पालिक निगम के माध्यम से शहीद कौशल यादव की स्मृतियां चिरस्थायी बनाने चौक का सौंदर्यीकरण करते हुए शहीद कौशल यादव की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाये । उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव ने कहा कि इसके लिए जितनी राशि की आवश्यकता होगी, वह राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से रायपुर नगर पालिक निगम को तत्काल उपलब्ध करवा दी जाएगी।
शहीद कौशल यादव के 26 वें शहादत दिवस पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग एवं जोन क्रमांक 4 द्वारा रखे गये पुष्पांजलि आयोजन में उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव ने कहा कि 25 जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध में भारत माता के सच्चे सपूत और छत्तीसगढ़ महतारी के लाल राष्ट्र की सेवा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए इसके पूर्व शहीद कौशल यादव ने दुश्मन देश पाकिस्तान के 12 घुसपैठिये आंतकवादियों को मौत की नींद सुला दिया और भारत की कारगिल विजय की नींव वीर गति को प्राप्त होने के पूर्व रख दी। कारगिल युद्ध के बाद से भारतीय सेना की युद्ध कौशल क्षमता लगातार बढ रही है, एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत प्रमाण है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मन देश पाकिस्तान के 9 आंतकी केन्द्रो को पूरी तरह से ध्वस्त करते हुए पाकिस्तान की सेना और आतंकवादियों को सबक सिखलाया। उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र शहीद कौशल यादव नौजवानों के प्रेरणास्त्रोत हैँ।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर  की महापौर मीनल चौबे  निगम के पूर्व सभापति राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव एवं रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने भी शहीद कौशल यादव को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि शहीद कौशल यादव यादव समाज के सच्चे सपूत हैँ। शहीद कौशल यादव ना यादव समाज के, बल्कि समूचे राष्ट्र के गौरव सपूत हैँ। शहीद कौशल यादव की कारगिल युद्ध में देश सेवा करते हुए दी गयी शहादत का नागरिक युगों- युगों तक ससम्मान स्मरण करते रहेंगे। शहीद कौशल यादव ने वीरता पूर्वक युद्ध करते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान की सेना की सबक सिखलाने का अद्भुत कार्य किया। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद कौशल यादव छत्तीसगढ़ राज्य के यादव समाज के गौरव हैँ। शहीद किसी समाज विशेष के नहीं होते हैँ, बल्कि वे पूरे राष्ट्र के गौरव पुरूष होते हैँ। श्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद कौशल यादव चौक पर शहीद कौशल यादव की भव्य मूर्ति लगने से यहां से निकलने वाले प्रत्येक नागरिक को शहीद कौशल यादव के जीवन में राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणाशक्ति सहज प्राप्त हो सकेगी।

इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में
उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष संजना निहाल, प्रदेश यादव समाज अध्यक्ष श्री सुधीर यादव, प्रदेश यादव समाज महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव,यादव समाज के पदाधिकारी श्री रोहित यादव, श्री अनुप यादव, श्री जनक यादव सहित बडी संख्या में नगर के विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, आमजनों, रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरूण ध्रुव, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, उप अभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।