इन्वर्टर का प्लग निकालने के दौरान करंट लगने से हुई डॉक्टर दीक्षित की मौत
1 min read
Share this
बिलासपुर। जिले में हो तेज बारिश के कारण कई रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। इसी के चलते स्वर्ण जयंती नगर के एक घर में पानी घुसने से 64 वर्षीय डॉ. आलोक कुमार दीक्षित की इन्वर्टर का प्लग निकालने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। लगे। डॉ. दीक्षित साइंस कॉलेज में प्राणी शास्त्र विभाग के प्रोफेसर रह चुके थे और उनकी पत्नी डॉ. अर्चना दीक्षित वर्तमान में गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
बताया जाता है कि डा. दीक्षित अपने घर के ऊपरी मंजिल पर थे, जब ग्राउंड फ्लोर में पानी भर गया। उन्होंने परिवार को ऊपर भेज दिया और खुद नीचे जाकर इन्वर्टर का प्लग निकालने लगे। इसी दौरान करंट लगने से वे गिर पड़े। परिजन उन्हें बेसुध हालत में फर्श पर पड़ा हुआ पाए। हाथ में इन्वर्टर का प्लग फंसा हुआ था। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में पानी भरे होने और इन्वर्टर से करंट फैलने के कारण यह हादसा हुआ।
