नक्सली संगठन में सक्रिय 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
1 min read
Share this
सुकमा। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना व पुलिस प्रशासन के पुना मारगेम अभियान तथा पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 5 नक्सलियों ने सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोहित शाह अति. पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं अमित श्रीवास्तव सहायक कमाण्डेन्ट 131 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतलनार एवं 74, 131 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा कार्मिकों का योगदान रहा।
सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सली जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा एवं चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में आईईडी-स्पाईक लगाना, मार्ग खोदकर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना इत्यादि घटनाओं में शामिल रहे हैं। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नवीन पुनर्वास नीति छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में – माड़वी कोसा पिता स्व. मंगड़ू उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, ग्राम पेद्दाबोड़केल डीएकेएमएस अध्यक्ष, माड़वी कमलेश उर्फ हुंगा पिता माड़वी चुला उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी कोत्तापाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा।नागाराम आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, नुप्पो लखमा पिता नंगा उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी पेद्दाबोड़केल मुरियापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा,पेद्दाबोड़केल आरपीसी सरकार सदस्य, माड़वी जोगा पिता स्व. मंगडू उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, पेद्दाबोड़केल आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष एवं माड़वी पोज्जा पिता स्व. देवा उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी पेद्दाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, पेद्दाबोड़केल आरपीसी मिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
