लैंडिंग करते समय एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसला
1 min read
Share this
*एयर इंडिया ने आगे की जांच के लिये विमान की अगली उड़ान रोकी*
मुंबई । सोमवार की सुबह एक बड़ा विमान हादसा पायलटों की चतुराई की वजह से बड़ा हादसा टल गया। सुबह से हो रही वर्षा के चलते केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा एयर इंडिया का AI-2744 विमान रनवे पर लैंडिंग के दौरान फिसल गया और टैक्सी बे तक पहुंच गया। विमान के तीन टायर भी फट गये किसी भी प्रकारकी कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
यह घटना आज याने सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। केरल के कोच्चि से आ रहा एयर इंडिया का विमान सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय फिसल गया और रनवे से बाहर निकल गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। A320 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। तीनों टायर भी फट गए। यह विमान मेन रनवे 27 से करीब 16-17 मीटर दूर जाकर कीचड़ भरे इलाके में चला गया और फिर टैक्सीवे पर रुक गया।खुशकिस्मती से इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। विमान को मामूली क्षति पहुंची, लेकिन यह पूरी तरह ठीक था और अपने आप टैक्सी करके पार्किंग बे तक पहुंच गया।
