तंत्र-मंत्र के लिए शबरी नदी पंहुचे तांत्रिक व युवती की डूबने से हुई माैत

1 min read
Share this

सुकमा। जिले के शबरी नदी के किनारे पंहुचकर तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक करने के अंधविश्वास के चलते तांत्रिक और बीमार युवती दोनाे शबरी नदी क तेज बहाव में बह जाने से दाेनाें कर माैत हाे गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती बहुत दिनों से बीमार थी और झाड़-फूंक करने के लिए सुकमा आई हुई थी। यहां पूजा करने के बाद वह तांत्रिक के कहने पर उफनते नदी में डुबकी मारने नदी में उतरी और तेज बहाव का शिकार हो गई। इस दौरान युवती को बचाने के लिए तांत्रिक-बैगा भी नदी में उतरा और दोनों तेज बहाव में बहकर डूब गए।गोताखोरों की टीम ने युवती का शव बरामद कर लिया और दूसरे व्यक्ति तांत्रिक-बैगा के शव की तलाश जारी है।
मृतका के परिजन महेश लेकाम ने बताया कि वडे गुनिया से करीब पांच दिनों के झाड़ फूंक के बाद शनिवार को अंतिम पूजा करने उसे शबरी नदी के किनारे ले जाया गया। यहां पूजा की प्रक्रिया पूरा करने के बाद युवती को नदी में डुबकी लगाने के लिए कहा गया। इस दौरान युवती का बैलेंस बिगड़ गया और वह तेज बहाव में चली गई और उसे बचाने की कोशिश करने वाला तांत्रिक भी डूब गया।दोनों के डूबने की शिकायत तत्काल पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर नगर सेना एवं गोताखोरों की टीम पहुंची और शव ढूंढने का काम शुरू किया गया।