May 15, 2026

पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर पूर्व विधायक उपाध्याय ने जताया शोक

1 min read
Share this

रायपुर। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि आज पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का दुखद समाचार सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ है। डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी आपने छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में जन्म लिया और पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देशभर में भी अपनी हास्य कविताओं और सामाजिक व्यंग्य के लिए लोकप्रिय हुए। आपकी साहित्यिक श्रेणी और हास्य कविताओं की यादें हमेशा अविस्मरणीय रहेंगी।
आपकी उपस्थिति किसी भी मंच को जीवंत बना देती थी। आपकी लेखनी में समाज की विडंबनाओं पर करारा प्रहार भी रहता था, साथ ही प्रस्तुतिकरण में आपकी सरलता और हास्य का पुट देखने को मिलता था। आपने कई मंचीय कवि सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। आप अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार और साहित्यिक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ गये हैं। विकास उपाध्याय ने परम पिता परमात्मा से प्रार्थना किये हैं कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और डॉ. सुरेन्द्र जी के परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति दे।