7 तहसीलदार और नायब तहसीलदार हुए उधर से उधर
1 min readShare this
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए 7 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्यों में फेरबदल करते हुए उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार नमीता मारकोले को जिला निर्वाचन कार्यालय महासमुंद से स्थानांतरित कर तहसीलदार पिथौरा बनाया गया है। ममता ठाकुर को तहसीलदार बसना से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। भवानी शंकर साय को अतिरिक्त तहसीलदार बागबहरा से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय महासमुंद में संलग्न किया गया है। नितिन ठाकुर को तहसीलदार पिथौरा से स्थानांतरित कर तहसीलदार बागबहरा बनाया गया है। इसी तरह नितिन ठाकुर को तहसीलदार पिथौरा से स्थानांतरित कर तहसीलदार बागबहरा बनाया गया है। कृष्ण कुमार साहू को महासमुंद तहसीलदार से स्थानांतरित कर तहसीलदार बसना नियुक्त किया गया है। जुगल किशोर पटेल को तहसीलदार बागबहरा से तहसीलदार महासमुंद किया गया है। मोहित कुमार अमिला को नायब तहसीलदार महासमुंद और अति. प्रभार नायब तहसीलदार तुमगांव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

