स्कूल की पुस्तकें कबाड़ी को बेचते पकड़ी गई संकुल समन्वयक, हुई निलबित
1 min readShare this
रायपुर। संकुल समन्वयक पूर्णमा वर्मा शनिवार की शाम साढ़े छह बजे सांकरा शासकीय स्कूल की पुस्तकें कबाड़ वाले को बुलाकर बेंचते हुए ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर शाला विकास समिति अध्यक्ष नोहर वर्मा भी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर इसका वीडिय़ो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल ने आज संकुल समन्वयक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और जांच टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

