November 23, 2026

ऑस्ट्रिया के ग्राज की स्कूल में फायरिंग से 11की मौत

1 min read
Share this
वियना(एजेंसी)। मंगलवार की सुबहऑस्ट्रिया के शहर ग्राज में मंगलवार को एक स्कूल में एक शूटर द्वारा की गई गोलीबारी 11 लोगों की मौत हो गई । इस गोलीबारी में अनेक लोगों के घायल भी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए, राष्ट्रीय प्रसारक ORF सहित ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावर भी ढेर हो गया है। पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रिया  ऑस्ट्रिया की राजधानी में ड्रेयर्सचुएत्जेन्गासे नामक एक सड़क पर एक ऑपरेशन चल रहा था। यहीं पर माध्यमित विद्यालय है। हालांकि, पुलिस ने आगे किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। वहीं, घटना को लेकर ORF ने कहा कि पुलिस इमारत को खाली कर रही थी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि पीड़ितों में संदिग्ध था या नहीं।

This will close in 0 seconds