May 14, 2026

होम इंश्योरेंस के साथ मानसून में अपने घर को सुरक्षित रखें

1 min read
Share this

हमारा घर हमारी सबसे बेशकीमती संपत्ति है, जिसमें जीवन के सबसे खूबसूरत पल और यादें छिपी होती हैं. इसकी कीमत भी बहुत होती है, इसलिए ये हमारी ज़िंदगी का सबसे बड़ा निवेश भी है. लेकिन, क्या आपने इससे जुड़े जोखिमों और अनिश्चितताओं पर विचार किया है? मानसून का मौसम आने वाला है. भारी बारिश, आंधी और बाढ़ आपके घर के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकते हैं. यहीं पर होम इंश्योरेंस बहुत काम आता है, जो आर्थिक सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करता है.

*इस पॉलिसी को कौन खरीद सकता है?*
घर का मालिक: अगर आपके पास अपना कोई फ्लैट, अपार्टमेंट या इंडिपेंडेंट बिल्डिंग है, जो 30 साल से ज्यादा पुरानी नहीं है और अंडर कंस्ट्रक्शन यानी निर्माणाधीन नहीं है, तो आप इस इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद सकते हैं. यह आपकी बिल्डिंग और/या सामान को कवर करता है, जिसमें ज्वेलरी, पोर्टेबल इक्विपमेंट, कलाकृतियां, दुर्लभ वस्तुएं, पेंटिंग और अन्य कीमती सामान शामिल हैं.
किराएदार: अगर आप किराएदार हैं या फिर घर के मालिक नहीं हैं और किसी फ्लैट, अपार्टमेंट या इंडिपेंडेंट बिल्डिंग में रहते हैं, तो आप अपने घर के सामान का इंश्योरेंस करा सकते हैं. इसमें ज्वेलरी, पोर्टेबल इक्विपमेंट, कलाकृति, दुर्लभ वस्तुएं, पेंटिंग और अन्य कीमती चीजें भी शामिल हैं, अगर आपने अलग से इनकी घोषणा की है.
*होम इंश्योरेंस में क्या शामिल होता है?*
मानसून का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है. ज़्यादा बारिश से आपके घर का स्ट्रक्चर कमज़ोर हो सकता है, इससे पानी का रिसाव, दीवारों में नमी और छत का टपकना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. भारी बारिश का पानी या बाढ़ आपकी संपत्ति के बाहरी और आंतरिक दोनों हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे घर की नींव से लेकर आपके पर्सनल सामान तक सब कुछ प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा, बढ़ती नमी से फफूंदी लग सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा करती है और आपके घर को और नुकसान पहुंचाती है.
होम इंश्योरेंस पॉलिसी बाढ़, तूफान, चक्रवात और बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करती है. मानसून से संबंधित जोखिमों के लिए यह कवर करती है :
1. स्ट्रक्चरल कवरेज: होम इंश्योरेंस के प्रमुख लाभों में से एक स्ट्रक्चरल कवरेज है. यह पॉलिसी आपके घर के स्ट्रक्चर को होने वाले किसी भी नुकसान, जैसे दीवारों, छत और फाउंडेशन को कवर करती है. खराब मौसम की स्थिति में, आपका इंश्योरेंस मरम्मत की लागत को कवर करने में मदद कर सकता है, ताकि आपका घर सुरक्षित और रहने योग्य बना रहे. मानसून में, जब नुकसान का खतरा बढ़ जाता है, तो यह पॉलिसी बहुत ज़रूरी हो जाती है, क्योंकि यह इन सभी खतरों से होने वाले नुकसान को कवर करती है.
2. पर्सनल सामान के लिए सुरक्षा: होम इंश्योरेंस में न सिर्फ आपके घर के स्ट्रक्चर को कवर किया जाता है; बल्कि यह सामान की भी सुरक्षा करता है. इसमें फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, उपकरण और ज्वेलरी और आर्टवर्क जैसे पर्सनल सामान शामिल हैं. मानसून के दौरान, आने वाली बाढ़ से इन कीमती संपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है. एक कॉम्प्रिहेंसिव होम इंश्योरेंस पॉलिसी इन वस्तुओं के लिए कवरेज प्रदान कर सकती है, जिससे आप पूरा आर्थिक बोझ उठाए बिना, उन्हें बदल सकते है या उनकी मरम्मत करा सकते हैं.
3. प्राकृतिक आपदाओं के लिए कवरेज: मानसून से जुड़ी प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, बिजली गिरना, चक्रवात, भूस्खलन या भूकंप आपके घर को भारी नुकसान पहुंचा सकते है. होम इंश्योरेंस पॉलिसी आमतौर पर ऐसी घटनाओं के लिए कवरेज प्रदान करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता हैं कि आप आपदा के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें. यह कवरेज आपको अधिक तेज़ी से पुनर्निर्माण करने और दुख से उबरने में मदद कर सकता है, जिससे आपके जीवन में होने वाली परेशांनियां कम हो जाती है.
4. मानव-निर्मित जोखिम कवरेज: प्राकृतिक आपदाओं के अलावा, मानसून का मौसम बिजली से लगने वाली आग और शॉर्ट सर्किट जैसे मानव-निर्मित जोखिम को भी बढ़ा सकता है. कॉम्प्रिहेंसिव होम इंश्योरेंस पॉलिसी में अक्सर इन प्रकार की घटनाओं के लिए कवरेज प्रदान करती हैं, जिससे आपके घर और उसमे रहने वाले के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.

*निष्कर्ष*
मानसून का मौसम, घर के मालिकों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है, लेकिन सही होम इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ, आप भारी बारिश और बाढ़ से होने वाले नुकसान से अपने घर और सामान को बचा सकते हैं. एहतियाती कदम उठाकर और व्यापक कवरेज लेकर, आप अपने घर के संभावित नुकसान की चिंता किए बिना मानसून के मौसम का आनंद ले सकते हैं. आज ही होम इंश्योरेंस लें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अपने घर को बारिश से सुरक्षित रखें।

लेखक:
गुरदीप सिंह बत्रा, हेड – प्रॉपर्टी UW (E&S), रिस्क इंजीनियरिंग, ग्लोबल अकाउंट्स
​​बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस