May 19, 2026

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की ट्राफी का अनावरण

1 min read
Share this

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन -2 में राजनांदगांव के सिल्वर स्क्रीन गंज मंडी में लीग की आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। रंगारंग कार्यक्रम में ट्राफी का अनावरण महापौर मधुसूदन यादव ने किया ।
इस समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरी, जितेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडे, प्रसिद्ध हाकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, रणविजय प्रतापसिंह, दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधक देवेंद्र ठाकुर, थिएटर प्रबंधक अवंत अग्रवाल, वरिष्ठ खिलाड़ी पुनाराम यादव, राजनांदगांव पैंथर्स की पूरी टीम सहित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी मात्रा में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


समारोह में संपूर्ण प्रेस जगत की तरफ से प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि एवं राजनांदगांव की जनता की तरफ से महापौर मधुसूदन यादव ने अपने संबोधन में राजनांदगांव पैंथर्स की टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह विश्वास जताया है कि हमारी यह टीम सीसीपीएल सीजन -2 की चैंपियन बनकर इस आकर्षक ट्रॉफी पर कब्जा अवश्य करेगी। समारोह का संचालन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव योगेश बागड़ी ने किया। समारोह में उपस्थित खेल प्रेमियों को लगातार आकर्षक खेल कराकर विजेता खेल प्रेमियों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत भी अतिथियों द्वारा किया गया।
समारोह में लीग का आईकान *वीरू* ने खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।
6 जुन से यह लीग रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा में खेली जावेगी। सीसीपीएल के सीजन -2 में राजनांदगांव पैंथर्स की टीम इस वर्ष भी अपने कप्तान अजय मंडल के नेतृत्व में दावेदार है।
विजेता बनने की दावेदार अन्य पांच अन्य टीमें भी इस लीग में शामिल हैं। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता लक्ष्मण लोहिया ने दी है।