June 25, 2025

जेल में बंद कैदियों ने किया कुंभ त्रिवेणी संगम के जल से स्नान

1 min read
Share this

*144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे महाकुंभ का पुण्य लाभ समाज के हर वर्ग को मिलना चाहिए- शर्मा*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर आज जेलों में बंद कैदियों के लिये विशेष आयोजन किया गया जिसमें प्रयागराज कुंभ त्रिवेणी से लाये गंगा जल से कैदियों को स्नान कराया गया।

यह विशेष आयोजन राज्य के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में  किया गया जहां कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया जा रहा।आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए कैदियों ने किया स्नान किया।

महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने राज्य सरकार की अभिनव पहल थी।जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की थी जिसमें कैदियों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और जेलों में बंद कैदी भी इससे अछूते नहीं हैं। यह आयोजन कैदियों के मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के उद्देश्य से किया गया, जिससे उनमें आत्मशुद्धि और सकारात्मक सोच विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित हो रहे महाकुंभ का पुण्य लाभ समाज के हर वर्ग को मिलना चाहिए, इसलिए सरकार ने जेलों में यह विशेष पहल की।

*संपूर्ण प्रदेश में हुआ आयोजन, कैदियों में दिखा उत्साह*

प्रदेशभर की जेलों में इस कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें शुद्ध गंगा जल की आपूर्ति, स्नान की उचित व्यवस्था और सामूहिक प्रार्थना शामिल थे। जेल अधीक्षकों ने बताया कि कैदियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे एक सकारात्मक अनुभव बताया।

*कैदियों के पुनर्वास और सुधार की दिशा में सरकार की नई पहल*

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके सामाजिक पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कैदियों को नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिल सके।प्रदेश सरकार का यह निर्णय कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।