भारतीय छात्र की अमेरिका में हत्या
1 min read
Share this
वॉशिंगटन(एजेंसी)। अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना में एक हैदराबाद के लड़के की मौत हो गई है। गत वर्ष भी अमेरिका में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या की गई थी।मृतक की पहचान रवि तेजा के रूप में हुई है, जो हैदराबाद के आरके पुरम ग्रीन हिल्स कॉलोनी का निवासी बताया गया है।
वॉशिंगटन गैस स्टेशन के पास हैदराबाद के रहने वाले 23 वर्षीय छात्र रवि तेजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रवि मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए 2022 में अमेरिका गया था। घटना के बाद से उनके परिवार में शोक की लहर है. मिली जानकारी के अनुसार, रवि तेजा वॉशिंगटन डीसी में एक गैस स्टेशन के पास मौजूद थे, जब अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. गंभीर रूप से घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हैदराबाद के चैतन्यपुरी में ग्रीन हिल्स कॉलोनी में आरके पुरम के मूल निवासी रवि तेजा वर्ष 2022 में अपनी मास्टर्स की पढ़ाई करने गए थे। पढ़ाई पूरी कर ली थी और नौकरी के लिए ट्रायल पर थे। घटना के बाद हैदराबाद में रवि तेजा के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं आम बात बन चुकी है। पिछले साल नवंबर में तेलंगाना के खम्मम जिले के रहने वाले एक युवक की शिकागो में एक गैस स्टेशन पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।