June 25, 2025

मृत्युंजय शर्मा को मैट्स विवि से अंग्रेजी में मिली पीएचडी की उपाधि

1 min read
Share this

रायपुर। शोधार्थी मृत्युंजय शर्मा ने मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर से अंग्रेजी में पीएचडी उपाधि हासिल की है। साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता ब्रिटिश उपन्यासकार काज़ुओ इशिगुरो के सभी उपन्यासों में विषयगत विभिन्नता का मूल्यांकन विषय पर अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया है। मृत्युंजय शर्मा मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वसंत गवई के मार्गदर्शन से अपना शोध कार्य पूरा किया। बाह्य परीक्षक के रूप में शासकीय महिला महाविद्यालय दुर्ग के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मौसमी भट्टाचार्या ने उनके शोध प्रबंध जांच की एवं प्रशंसा की। डॉ. मृत्युंजय शर्मा श्री बी. के. शर्मा के पुत्र है। उन्होंने अपनी सफलता के लिए अपने परिवार और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।