हेमंत सोरेन फिर थामेंगे झारखंड सूबे की कमान

1 min read
Share this

*विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत चुने गये नेता*

नई  दिल्ली। हाल ही में कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद जेल से रिहा किये गये झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर से सूबे की कमान सम्हालेंगे। सोरेन को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन भी उपस्थित थे। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 5 महीने बाद एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में बुधवार (3 जुलाई) को हुई सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुन लिया गया। चंपाई सोरेन को समन्वय समिति का चेयरमैन बनाने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में एक बार फिर हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में गठबंधन के सभी घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक शामिल हुए। विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए गुलाम अहमद मीर और राजेश ठाकुर विशेष रूप से दिल्ली से रांची पहुंचे थे।