June 25, 2025

बलौदाबाजार में हुई हिंसक घटना, कांग्रेस कल देंगी धरना

1 min read
Share this

रायपुर। विगत दिनों बलौदाबाजार में हुए हिंसक वारदात के कारण पूरे प्रदेश में आम जनमानस के बीच रोष व्याप्त है, इसका मुख्य कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार की विफल प्रशासन और कानून व्यवस्था को बताया है। इस घटनाक्रम के कारण वर्तमान भाजपा सरकार के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 दिवसीय राजीव गांधी चौक में सुबह 11 बजे से कांग्रेसजन धरना प्रदर्शन करेंगे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्मानीय वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,पार्षद, पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मानीयजन एवं समस्त कांग्रेसजनों से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।