June 25, 2025

बलौदाबाजार घटना जांच के लिए भाजपा ने बनाई 5 सदस्यीय समिति

1 min read
Share this

रायपुर। पिछले दिनों बलौदाबाजार में हुई घटित घटना को लेकर इसकी जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति संबंधित स्थान का दौरा कर इस विषय से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को 7 दिवस के अंदर सौंपेगी। जांच समिति में खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री मंत्री दयालदास बघेल संयोजक होंगे जबकि खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकण्डेय व पूर्व विधायक रंजना साहू सदस्य होंगी।