June 25, 2025

अभिनेत्री लैला खान परिवार हत्याकांड के आरोपी सौतेले पिता को फांसी की सजा

1 min read
Share this

मुंबई। 13 साल पुराने अभि‍नेत्री लैला खान और उसके परिवार के 7 लोगों की हत्या के मामले में मुंबई के जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी सौतेले पिता को फांसी की सजा सुनाई है।

अभि‍नेत्री लैला खान और उसके परिवार के मर्डर के मामले में दोषी पाए गए सौतेले पिता परवेज टाक को सजा-ए-मौत सुनाई है। अदालत ने इस माह की शुरुआत में परवेज टाक को हत्या और सबूतों को नष्ट करने के लिए दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।