तेंदुआ की खाल के साथ बीजापुर के दो शिकारी गिरफ्तार
1 min read
Share this
बीजापुर। पड़ोसी राज्य तेलंगाना के मंचेरियल जिले के कोटापल्ली पुलिस ने बीजापुर के दो शिकारियों को गिरफ्तार कर इनके पास से एक तेंदुए की खाल जब्त की है। दोनों आरोपितों की पहचान दुर्गम पवन और बाबर खान के रूप में हुई।
पुलिस से मिली जानकाारी के अनुसार पवन ने दो वर्ष पहले बीजापुर जिले के बोदागुट्टा वन क्षेत्र में एक तेंदुए का शिकार किया था, तब से उसने शिकार किए गए तेंदुए की खाल को वन क्षेत्र में छिपा दिया था। कुछ संभावित खरीदारों को तेंदुए की खाल बेचने के लिए अलग-अलग बाइक पर अपने साथी के साथ मंचेरियल आते समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए जब्त तेंदुए की खाल को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है।