June 25, 2025

चाय बना रही महिला सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में झुलसी

1 min read
Share this

बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार की सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से चाय बना रही महिला उसकी चपेट आकर बुरी अंरह से झुलस गई जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार यदुनंदन नगर तिफरा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सुबह चाय बनाने के लिए गैस चालू किया। इस दौरान एकाएक ब्लास्ट हो गया।  ब्लास्ट से पूरे घर में फैल गया। तुरंत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सिलेंडर में गीला कपड़ा बांध कर और उस पर मिट्टी डाल कर आग को नियंत्रित किया।