June 25, 2025

मंलागेर एरिया कमेटी के सक्रिय 5 नक्सली गिरफ्तार

1 min read
Share this

दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत अरनपुर क्षेत्र में मलांगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों के मौजूदगी की आसूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर एवं सीआरपीएफ 111 वीं वाहिनी यंग प्लाटून की संयुक्त पार्टी द्वारा अरनपुर समेली मार्ग में एमसीपी की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान 1 महिला नक्सली सहित 05 नक्सलियों मंगली मरकाम उर्फ मंगड़ी, आयता मऱकाम, विज्जा राम नुप्पो, जोगा ताती एवं देवा राम नुप्पो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी नक्सली मंलागेर एरिया कमेटी के अंतर्गत रेवाली पंचायत एवं बुरगुम पंचायत में सीएनएम व मिलिशिया सदस्य के पद पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कार्य करना स्वीकार किया है। जिनके विरूद्व पूर्व से थाना अरनपुर में धारा 147,148,149,364,294,323,506,302 भादवि, 25आर्म्स एक्ट,4,5 विप.अधि. एवं 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 एवं अप. क्रं. 05/2021 धारा 147,148,149,307 भादवि,25, 27आर्म्स एक्ट,4,5 विप.अधि. एवं 13(1),38(2),39(2) विविक्रिनि अधि. 1967 के तहत् अपराध पंजीबद्ध होने से कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।