June 25, 2025

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मातृशोक, मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

1 min read
Share this

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह निधन हो गया है। वे 70 साल की थीं। पिछले तीन महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं।