June 25, 2025

अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली-अब धुआंधार

1 min read
Share this

*इंडिया गठबंधन व आप पार्टी का प्रचार करेंगे-विजय झा*
रायपुर।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को शीर्ष अदालत ने 1 जून तक सशर्त अंतरिम जमानत प्रदान कर दी है। वे 2 जून को पुनः सलेंडर करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि अब अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन व दिल्ली पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार कर चुनावी बांड, गाय काटने वालों से चंदा, अडानी अंबानी व राम मंदिर व करोड़ों चंदों खुलासा करते हुए विस्तार से प्रचार कर आम जनता को इस देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने, भाई भतीजा वाद, पक्षपात से मुक्ति दिलाने व शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी के लिए आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन संघर्ष करेगी। आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी कर उत्सव मना रहे है। कार्यकर्ता गगन भेदी नारे लगा रहे हैं। जेल के ताले टूट गए- केजरीवाल छूट गए। देखो देखो कौन आया कौन आया शेर आया शेर आयाके नारे गूंजायमान है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में स्थित पार्टी कार्यालय में उत्सव मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से विजय गुरुबक्क्षानी, एम एम हैदरी, अजीम खान, प्रद्युमन शर्मा, काशिफ खान, नरेंद्र ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, बलवंत सिंह, राशिद अली, उमेश जंधेल, प्रकाश चक्रधारी, राजा खान, आदि शामिल थे जिन्होंने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।