अग्रवाल महिला मंडल 10 को करेगा व्हील चेयर वितरित

1 min read
Share this

रायपुर। अक्षय तृतीया एवं श्री परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर शुक्रवार को स्टेशन चौक हनुमान मन्दिर में अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा संगठन मंत्री श्रीमती नीरू तायल के सौजन्य से ज़रूरत मंद दो लोगों को व्हील चेयर का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही महिला मंडल के द्वारा इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को मठा ( छाछ ) का भी वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष माया मुरारका, महामन्त्री ममता अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।