मंजू खोखरिया बनी अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष

1 min read
Share this

राजनांदगांव। स्थानीय अग्रवाल समाज की महिला मंडल का मंगलवार  30 अप्रैल  को संपन्न हुए चुनाव में श्रीमती मंजू दुर्गा खोखरिया विजय हासिल की।
अग्रवाल महिला मंडल के द्विवार्षिक कार्यकाल (2024-26) के लिए अग्रसेन भवन में आयोजित चुनाव में श्रीमती मंजू दुर्गा खोखरियां ने सीधी टक्कर में सुनीता लोहिया को हरा कर अध्यक्ष पद पर विजयी हुई।
उनके अध्यक्ष बनने पर अग्रवाल महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष अनुराधा लोहिया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजू ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सभी का साथ ले अग्रवाल समाज का नाम आगे बढ़ाऊंगी।