शहर कांग्रेस ने भूपेश बघेल के पक्ष में शहरवासियों से मांगा जनसमर्थन

1 min read
Share this

*न्याय गारंटी योजना से होगा सबका विकासः कुलबीर*
राजनांदगांव। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा मतदाताओं आर्शीवाद मांगने व क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में शहर में व्यापारियों व आमजनता से जनसंपर्क कर मांगा जनसमर्थन।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 20 अप्रैल को शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के अगुवाई में कांग्रेस भवन कामठी लाइन से जनसपंर्क अभियान की शुरूआत की जो वार्ड नं. 26, 27 व 28 कामठी लाइन, गुड़ाखु लाइन, जूनी हटरी, गोल बाजार में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए किसानपुत्र पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने व नांदगांव की आवाज देश की सर्वोच्च सदन दिल्ली तक पहुंचाने बघेल जी को सांसद बनाने की मांग की।

श्री छाबड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल जी के लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार मिटाना है तो और कांग्रेस की सरकार बनाना होगा। श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आते ही किसान न्याय गारंटी, नारी न्याय गारंटी, युवा न्याय गारंटी लागू की जाएगी। कांग्रेस महिलाओं से वादा करती है कि केन्द्र में सरकार आते ही महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू करेंगी। इसके अंतर्गत हर महिला को साल में एक लाख रूपए अर्थात महीने में 8333 रूपए मिलेगा। वहीं केन्द्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाया जायेगा। इसी तरह किसान न्याय के तहत कांग्रेस महिलाओं के साथ किसानों के सुख समृद्धि के लिये 5 गारंटी सहित आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस को समर्थन देने की मांग की। इस दौरान श्री छाबड़ा ने व्यापारियों व गृहणियों से चर्चा कर बेतहाश महंगाई व जीएसटी पर लगाम कसने की बात की। श्री छाबड़ा ने केन्द्र सरकार की अडियल रवैये पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार व्यापारियों के हितों से कोई मतलब नहीं, जीएसटी के चलते व्यापारी भाईयों को लूट रही है। जिससे कारण महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है जिसकी सबसे ज्यादा मार आम जनता को हो रही है। जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से रमेश राठौर, मन्ना यादव, नथमल अग्रवाल, सुदेश देशमुख, अशोक पंजवानी, शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, नरेश शर्मा, नासिर जिंदरान, दिनेश शर्मा, दिनेश भानुशाली, मोहम्मद करीम, योगेन्द्र प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, युकां अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, अभिमन्यु मिश्रा, गणेश पवार, भोला शंकर देवांगन, प्रज्ञा गुप्ता, मुस्तफा जोया, जितेन्द्र शर्मा, सावंलदास मोटलानी, सुरेश, रीना पटेल, विलयम बंसोड़, सावित्री श्रीवास्तव, विद्या तिरपुडे, फरमान अली, भरत सोनी, मोहसीन कुरैशी, राजेश चौहान, किशोर सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन, मनीष साहू, महेश साहू, मनीष गौतम, नीरज कन्नौजे, ललिता साहू, जीतू सिन्हा, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।