गटर में मिली दो युवकों की लाश से सनसनी

1 min read
Share this

रायपुर। तेलीबांधा के गटर में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों मृतक तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी थे एक जांजगीर चांपा तथा दूसरा धमतरी का निवासी है।पुलिस ने दोनों के शवों  को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

बताया जाता है कि मृतक कमलेश जांजगीर चांपा और दूसरा डेविड धमतरी का निवासी हैं।मृतक वहीं स्थित अशोका बिरथानी के कर्मचारी हैं और इलेक्ट्रीशिन का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी के कर्मचारी बिना कोई सेफ्टी के गटर में साफ सफाई करने उतरे थे। इस दौरान शायद गड्ढे में जहरीले गैस के संपर्क में आ गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई होगी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी ये भी मिली है कि बिरयानी सेंटर वालों ने साफ सफाई के लिए एक गड्ढा बना कर रखा था। दोनों कर्मचारी अशोका बिरयानी में इलेक्ट्रिशियन थे और दोनों से गटर साफ करवाया जा रहा था।