अनुकंपा नियुक्ति निर्देश तत्काल वापस हो-नियुक्ति विभाग में ही हो-विजय झा

1 min read
Share this

रायपुर‌। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अनुकंपा नियुक्ति आदेश से दिवंगत शासकीय सेवक के परिजन कलेक्टर,कमिश्नर कार्यालय में भटकने के लिए मजबूर होंगे। जारी आदेश पूर्ववर्ती सरकार के आदेश के समतुल्य है, इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जावे।
कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मांग की है कि कांग्रेस शासन में तृतीय श्रेणी के पदों पर 10% सीमा बंधन के कारण दिवंगत शासकीय सेवक के परिजन अनुकंपा नियुक्ति से वंचित रहे हैं। वर्तमान में भी 10 प्रतिशत का निर्देश जारी किया गया। उसके बाद उसे बढ़ाकर 25% किया गया। इससे विभागों में जो दिवंगत शासकीय सेवक के परिजन के प्रति सद्भभावना, स्नेह प्रेम है, उससे वंचित हो जाएंगे‌, तथा कलेक्टर कमिश्नर या शासन स्तर पर अनुकंपा नियुक्ति होने पर अन्य जिले, अन्य विभागों में पदस्थापना होगी‌‌। साथ ही इन कार्यालयों का चक्कर लगाने मजबूर होना पड़ेगा‌। जब विभाग में तृतीय श्रेणी के पद रिक्त हैं, तो तृतीय श्रेणी में सीमा बंधन कर आश्रित परिवार को नियुक्ति से वंचित क्यों किया जा रहा है। श्री झा ने मुख्यमंत्री से मांग की है, कि तत्काल इस निर्देश को वापस लिया जाकर विभागों में ही रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जावे। इससे पूर्व अनुकंपा नियुक्ति शिक्षक पंचायत कल्याण संघ जिन्होंने 9 माह तक बुढ़ा तालाब में अनुकंपा नियुक्ति हेतु आंदोलन किया था।