June 24, 2025

मुख्यमंत्री साय कल राजनांदगांव व डोंगरगढ़ में करेंगे कार्यकर्ताओं को चार्ज

1 min read
Share this

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए राजनांदगांव और डोंगरगांव में कार्यकर्ताओं को चार्ज करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे स्थानीय मठपारा स्थित शिवनाथ वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर एकबजे डोंगरगांव स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वे मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है जहां कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री चुनावी तैयारी की समीक्षा करेंगे।