June 24, 2025

देर रात कलेक्टर,पुलिस कप्तान निगम आयुक्त निकले सड़को पर ,एसएसटी टीम से ली जानकारी

1 min read
Share this

*होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व के मद्देनज़र ली लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का लिया जायज़ा*
रायपुर। मंगलवार देर रात रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, पुलिस कप्तान श्री संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, देर रात राजधानी की सड़कों पर निकल स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बेमौसम हुई बारिश से निर्मित शहर के स्थिति का हाल देखा।

वे सरस्वती नगर थाना, कोटा, शंकर नगर थाने में तैनात स्थेथिक टीम से बातचीत की, साथ ही उनसे जानकारी ली। पुलिस कप्तान श्री संतोष सिंह ने होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व के मद्देनज़र लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने आदर्श आचार सहिता के परिपालन के और त्यौहार के लिए पुलिस अमले को आवश्यक निर्देश दिए।