श्रीरामकिंकर जी शताब्दी महोत्सव… भव्य शोभायात्रा निकाली गई
1 min read
Share this
रायपुर। सिंधु पैलेस में आज से शुरू हुए पांच दिवसीय युगतुलसी महाराज श्रीरामकिंकर जी शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा गायत्रीनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से निकलकर सिंधु पैलेस श्रीराम कथा यज्ञ स्थल पहुंची। शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ व ओडीसा के लोकनर्तक दल साथ चल रहे थे। काफी बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। रथ पर सवार दीदी मां मंदाकिनी जय श्रीराम के जयकारे लगवा रहीं थी। कुछ जगहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया।