यशवंत कुमार बने राज्यपाल व विक्रम सिसोदिया बने विस अध्यक्ष के सचिव
1 min read
Share this
रायपुर। राज्य शासन ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के सचिव पद से आईएएस अमृत खलको को हटाकर आईएएस यशवंत कुमार को नियुक्त किया है, वहीं विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह के विक्रम सिसोदिया सचिव बनाए गए है।
सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार 2007 बैच के आईएएस यशवंत कुमार संचालक ग्रामोद्योग, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, प्रबंध संचालक हाथकरघा विकास और विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक खादी और ग्रामोद्योग विभाग के पद पर हैं। उन्हें वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ कैडर के 2003 बैच के आइएएस अविनाश चंपावत वापस लौटेंगे। वह अप्रैल-2022 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पांच वर्ष के लिए दिल्ली गए थे। वह नीति आयोग में डायरेक्टर थे। वह तीन वर्ष पहले ही लौट रहे है। उनकी पत्नी नेहा चंपावत भी आइपीएस हैं। वह भी फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह का विक्रम सिंह सिसौदिया को सचिव नियुक्त किया गया है। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने आदेश जारी किया है। विक्रम सिसौदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम-2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक उनके सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। विक्रम डा. रमन से तब से जुड़े हैं जब वे केद्रीय मंत्री थे।