June 24, 2025

दिल्ली में आप-कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा तय

1 min read
Share this

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को कांग्रेस का गठबंधन जारी है उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरे निकलकर सामने आई हैं जिसके अनुसार दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में गठबंधन के लिए तीन सीटों की पेशकश की है। इसपर लगभग सहमति बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने चांदनी चौक सीट देने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट सीट कांग्रेस को देने का प्रस्ताव भी दिया है। आप की तीन सीटों की पेशकश पर दोनों दल सहमत हो गए हैं।

ऐसे में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से चुनाव लड़ सकती है। इसका औपचारिक एलान होना बाकी है। जो आज हो सकता है।