सरोदा जलाशय में मछुआरों को जाल में मिला 5 फीट 2 इंच की 80 किलों की मछली
1 min read
Share this
कवर्धा। मध्यम सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में सोमवार को अब तक के सबसे बड़ी मछली मछुआरों को जाल में मिली है। मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकडऩे जाल फैलाया, लेकिन एक मछुआरा ने मछली को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा की कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गया है। मछुआरा ने अपने साथियों को आवाज दिया दो अन्य साथी की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला तो वे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 5 फिट से बड़ी विशालकाय मछली मिली। मछली का वजन लगभग 80 किलो बताई गई।
मछली पालन विभाग के सहायक संचालक आरडी सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर के समीप मध्यम जलाशय सरोदा बांध है। इस जलाशय में मछली पालन के लिए स्थानीय स्तर पर दो समिति नेताजी मछुआरा समिति और केंवट मछुआरा समिति को पट्टे पर दिया गया है। राज्य शासन के मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय मछुआरा समितियों को लीज में देने से यहां के स्थानीय लागों को रोजगार मुहैया हो रही है। इससे पहले इस जलाशय से 45 किलो वजनी बड़ी मछली मिली थी।