June 24, 2025

खम्हारडीह में जलसंकट होगा दूर, बनेगी नई पानी टंकी

1 min read
Share this

रायपुर। निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने शुक्रवार को जोन 9 के तहत कचना एवं खम्हारडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खम्हारडीह जनसंकट की समस्या सामने आया जिस पर आयुक्त ने नई पानी टंकी बनाने के लिए निगम के अधिकारियों से प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रस्ताव मांगा।
आयुक्त ने कचना में सफाई व्यवस्था का अवलोकन करने के बाद अरविंदो स्कूल के बच्चों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं से चर्चा की। इससे पूर्व स्कूल के बच्चों ने आयुक्त का आरती उताकर स्वागत किया। इसके बाद आयुक्त खम्हारडीह में नारी निकेतन, बाल आश्रम, रामायण कॉलोनी क्षेत्र का दौरा किया। वहां जलसंकट होने की जानकारी पर रहवासियों से चर्चा की। आयुक्त ने खम्हारडीह क्षेत्र में जलसंकट के स्थायी निदान के लिए नवीन पानी टंकी बनाने का प्रोजेक्ट तैयार कर निगम के अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा। इस अवसर पर जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियन्ता के. के. शर्मा भी उपस्थित थे।