June 24, 2025

आर्ष गुरुकुल आश्रम में यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री

1 min read
Share this

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले के ग्राम तुरंगा में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में शामिल हुए और यज्ञ कार्यक्रम में वित्तमंत्री ओपी चौधरी के साथ शामिल हुए।

आर्ष गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों ने फूलो की वर्षा कर  मुख्यमंत्री साय का स्वागत किया।सन 1992 में आर्ष गुरुकुल आश्रम की स्थापना, आर्ष गुरुकुल आश्रम में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ दी जाती है पुरातन वेदों की भी शिक्षा दी जाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आश्रम परिसर में तीन कमरों के अतिथि शाला भवन का किया शिलान्यास भी किया।

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वी जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन कार्यक्रम और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में प्रतिदिन सुबह और सायंकाल वेदों की शिक्षा जाती है। इस गुरुकुल में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के बच्चे भी यहांआश्रम में अध्ययन करते हैं।
आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में आयोजित वृहद यज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हवन यज्ञ किया।ऋषि मुनियों के वैदिक संस्कृति को जागृत करने और ज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए आर्ष गुरुकुल आश्रम में प्रतिदिन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि यज्ञ होने से हवन स्थल के आसपास के वातावरण में शुद्धता आ जाती है।