June 24, 2025

सारकेगुड़ा-कोरसागुड़ा के जंगल से नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष गिरफ्तार

1 min read
Share this

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना बासागुड़ा, कोबरा 210 एवं केरिपु 168 वाहिनी सी समवाय की संयुक्त टीम ग्राम सारकेगुड़ा, कोरसागुड़ा की ओर सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सारकेगुड़ा, कोरसागुड़ा के जंगल से 1 नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष ताती मासा पिता पाण्डू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 थैला में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री पाम्पलेट एवं बैनर बरामद किया गया। गिरफ्तार नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष ताती मासा के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में समक्ष पेश किया गया।