उप मुख्यमंत्री साव, कौशिक, अमर व भूपेंद्र ने दी श्रद्धांजलि
1 min read
Share this
सुकमा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल एवं भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर आज सुकमा स्थित लुम्बनी हाउस में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया। इस मौके पर करण सिंह देव, कुमार जयदेव, किरण देव, विक्रम सिंह देव सहित भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद थे। विदित हो कि सुकमा स्थित लुम्बनी हाउस में 29 जनवरी को बारहवीं एवं शांति भोज का आयोजन किया गया है।