June 24, 2025

हत्या की वारदात में शामिल एक लाख का ईनाम नक्सली गिरफ्तार

1 min read
Share this

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार व तुंगाली की नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। इस दौरान पोटेनार के जंगल पगडंडी रास्ते में नक्सलियों द्वारा प्रेशर आईईडी लगाया गया था। जिसके विस्फोट से डीआरजी के एक जवान के पैर में चोट आई। विस्फोट के बाद भाग रहे एक नक्सली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम डीएकेएमएस अध्यक्ष महादेव करटाम निवासी पिटेतुंगाली होना बताया। गिरफ्तार नक्सली 30 सितंबर 2020 को जांगला क्षेत्र के बरदेला के वार्ड पंच व भूतपूर्व धनीराम की हत्या की घटना में शामिल था। वह डीएकेएमएस अध्यक्ष के पद पर सक्रिय है। जिस पर छग शासन की ईनाम नीति के तहत 1 लाख का ईनाम घोषित हैं। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ जांगला थाना में 2 स्थाई वारंट लंबित हैं। उक्त नक्सली के विरुद्ध जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया।