June 24, 2025

यात्री बस का हुआ ब्रेक फेल, 3 यात्री घायल

1 min read
Share this

सुकमा। तोंगपाल थाना क्षेत्र अंर्तगत कोयलाभट्टी के नजदीक रायपुर से सुकमा जा रही तेज रफ्तार यात्री बस का ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर नाली में घुस गई। हादसे में 3 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यदि बस नाली में नहीं घुसती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पायल ट्रेवल्स की यात्री बस रायपुर से सुकमा के लिए निकली थी। जगदलपुर के बाद सुकमा के रास्ते में तोंगपाल के कोयलाभट्टी के नजदीक बस का ब्रेक फेल हो गया, इससे बस अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद बस सड़क किनारे नाली में जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार 3 यात्रियों को चोट आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जिन यात्रियों को चोट आई है, उन्हें फौरन तोंगपाल के अस्पताल ले जाया गया। अन्य यात्रियों को किसी दूसरे माध्यम से सुकमा जिला मुख्यालय तक लाया गया।