छुई मिट्टी की खदान धंसने से उसमें दबकर एक महिला की हुई मौत
1 min read
Share this
नारायणपुर। ग्राम महुआटोली जूनापानी में छुई मिट्टी की अवैध खदान धंस जाने से उसमें दबकर एक महिला कौशल्या बाई पति महिपाल लोहार उम्र 52 वर्ष निवासी मटासी की की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बीते कई सालों से ग्रामीण यहां से छुई मिट्टी निकाल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में पुताई के लिए छुई मिट्टी का उपयोग ग्रामीण इलाकों में आज भी किया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल्या बाई पति महिपाल लोहार गांव के प्रवीण और अरुण के साथ जूनापानी के खदान में छुई मिट्टी लेने गई थी। महिला बोरी लेकर खदान के भीतर घुसी और मिट्टी निकाल रही थी। उसी दौरान सुरंग की छत से भरभराकर मिट्टी महिला के ऊपर आ गिरा। इससे महिला दब गई। बड़ी मुश्किल से प्रवीण और अरुण ने महिला को मलबे से बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो गई थी। घटना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।