June 24, 2025

राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के मनु यादव और अभिषेक ने जीते कांस्य पदक

1 min read
Share this

रायपुर। राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पहलवान मनु यादव और अभिषेक निषाद ने अपने-अपने वजन ग्रुपमें कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में ग्रीकोरोमन 55 किग्रा भार वर्ग में प्रदेश के मनु यादव ने कांस्य पदक जीतकर पहला पदक दिलाया। फिर 60 किग्रा वर्ग में प्रदेश के अभिषेक ने भी कांस्य पदक जीता और छत्तीसगढ़ को दूसरा पदक दिलाया। पदक विजेता खिलाडिय़ों व प्रशिक्षक का लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बधाई दी है।