June 24, 2025

“है तैयार हम” राष्ट्रीय स्तर विशाल रैली को सफल बनाने जिला कांग्रेस का दल नागपुर गया

1 min read
Share this

राजनांदगांव । नागपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम व रैली में शामिल होने राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस का जत्था नागपुर पहुंचा।

इससे पूर्व  कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज जी के आदेश पर राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने राजनांदगांव जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक राजनांदगांव स्थानीय सतनाम भवन में आयोजित की थी। बैठक में नागपुर में हो रहे विशाल रैली में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के चारों विधानसभा से हजारों की संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होने 28 तारीख को नागपुर जाएंगे। जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि कांग्रेस की 138वीं स्थापना वर्षगांठ इतनी समृद्ध ऐतिहासिक परंपरा के साथ नागपुर में मनाई जा रही है, यह सभी पार्टी के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस रैली का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वा़ड्रा और पार्टी पदाधिकारियों, मुख्यमंत्रियों और अन्य टॉप लीडर्स के शामिल होने आ रहे है। विशाल रैली के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आयोजन स्थल का नाम ‘भारत जोड़ो मैदान’ रखा गया है और “हैं तैयार हम” इस सभा के लिए थीम है। उक्त बैठक में राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू के साथ धनेश पाटिला, शाहिद भाई, रामछतरी चंद्रवंशी, कमलजीत सिंह पिंटू, विवेक वासनिक, रूपेश दुबे, मोतीलाल साहू, महेंद्र यादव, गोवर्धन देशमुख, अंगेश्वर देशमुख, अजय मारकंडेय, राहुल तिवारी, रमेश खंडेलवाल, इकरामुद्दीन सोलंकी, रितेश जैन, सुरेश सिन्हा, खिलेश्वर पाल, अब्दुल खान, ओम प्रकाश साहू, दुर्गेश द्विवेदी, रतन लाल यादव, हीरा सोनी, महेंद्र वैष्णव, विष्णु सोनी, देवेंद्र दुबे, अकिल मेमन, प्रभा साहू, डोमार साहू, रोदिल चंद्राकर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे उक्त जानकारी राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राहुल तिवारी ने दी है।