June 24, 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता

1 min read
Share this

रायपुर। सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता बुधवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित है।रायगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां हैं|

चौक-चौराहों में फूल मालाओं की सजावट की गई है| मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बुधवार को अपरान्ह रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय का रोड शो रायगढ़ स्थित सर्किट हाउस से होते हुए रामपुर तिराहा, उर्दना तिराहा, अग्रोहा धाम, सीएमओ तिराहा, होटल ट्रिनिटी, तक होते हुए सम्पन्न होगा|