सरयूपारीण ब्राम्हण सभा 22 जनवरी को 501 दीपक जला उत्सव मनाएगी
1 min read
Share this
रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के स्थापना के अवसर पर सरयूपारीण ब्राम्हण सभा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ में उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है। कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला द्वारा सबकी सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 जनवरी को सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन संजय नगर में सजावट के साथ ही सुन्दरकाण्ड का पाठ कर 501 दीप जला भगवान श्रीराम की आरती की जायेगी। इस अवसर पर अन्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। बैठक में राममूरत तिवारी, मित्रेशे दुबे, राजेन्द्र शर्मा, संजय तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, कैलाश तिवारी, रामहृदय तिवारी,कल्याण प्रसाद पांडे,राजेश त्रिपाठी, शैलेन्द्र उपाध्याय आर एल द्विवेदी, प्रमोद शर्मा,डी एस परोहा, विजय कांत शर्मा संगम लाल त्रिपाठी समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे।