वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक टीकाकार वेद प्रताप वैदिक का निधन

1 min read
Share this

* वरिष्ठ  पत्रकार वैदिक के निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने शोक व्यक्त किया*

नई दिल्ली। हिन्दी समाचार ऐजेंडा के संस्थापक संपादक अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ व राजनीतिक टीकाकार वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार की सुबह 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका निधन गुरुग्राम में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नहाते समय बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि व्यक्त कर शोक प्रकट किया।

वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक-संपादक रहे थे। वह पहले टाइम्स समूह के समाचारपत्र नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) रहने के साथ ही भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे। वेद प्रताप वैदिक के करीबी सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में अचानक बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था।