November 29, 2026

पाली- तानाखार के विधायक की कार पर पत्थर फेंकने वाले नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

1 min read
Share this

बिलासपुर। पाली- तानाखार के विधायक तुलेश्वर मरकाम गौरा गौरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर रतनपुर के सिंघरी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को पत्थर लगा, जिससे कार का शीशा टूट गया और विधायक चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि दोनों लड़कों के बीच की किसी को लेकर लड़ाई हो रही थी और इस दौरान पत्थरबाजी की घटना में यह घटना घटित हो गई थी।

This will close in 0 seconds