November 29, 2026

रायपुर नगर निगम विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में राजधानी रायपुर शहर की प्रकाश व्यवस्था में सुधार के अध्यक्ष ने दिये निर्देश

1 min read
Share this

रायपुर। नगर निगम विद्युत विभाग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय की अध्यक्षता में  विद्युत सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष ने शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश बैठक में उपस्थित अफसरों को दिये।

बैठक में राजधानी शहर रायपुर की विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विभिन्न वार्डों में व्याप्त विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए नागरिकों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्देश रायपुर नगर निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय द्वारा सम्बंधित नगर निगम अधिकारियों को दिए। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट के संचालन हेतु स्थापित टाइमर में आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर प्रकाश व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैँ ।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्घटना की आशंका उत्पन्न करने वाले खतरनाक विद्युत केबलों एवं विद्युत पोलों को चिह्नांकित कर हटाने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैँ। महाराजबंध तालाब परिसर में खराब विद्युत लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैँ।दूधाधारी मठ के सामने स्थित उद्यान में खराब लाइटों की मरम्मत एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैँ , ताकि उद्यान में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में शहर की विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर, सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैँ।

बैठक में समिति के सदस्य पार्षद श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमती अंजलि गोलछा जैन, श्रीमती जयश्री नायक, श्रीमती अम्बिका साहू, श्रीमती परमिला साहू, श्री भगतराम हरबंश, नगर निगम अपर आयुक्त विद्युत श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री शरद ध्रुव, कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री संदीप शर्मा सहित अन्य सम्बंधित नगर निगम विद्युत विभाग अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

 

This will close in 0 seconds